महोबा: महोबा के एक गांव में युवती की मौत के मामले में युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज
Mahoba, Mahoba | Jun 7, 2026 महोबा जनपद के थाना श्रीनगर क्षेत्र के एक गांव में 22 मई को 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार घटना के समय घर पर युवती की छोटी बहन व भाई ही मौजूद थे। युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी कि घटना से पहले युवती की अनिल चौधरी नाम के युवक से मोबाइल पर बातचीत हुई थी और इसी के बाद उसने यह कदम उठाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।