मुगलसराय: मानसून से पहले नहरों की मरम्मत तेज, पचफेड़वा में युद्धस्तर पर चल रहा सुदृढ़ीकरण कार्य
मुगलसराय के पचफेड़वा में शुक्रवार दोपहर 12 बजे सिंचाई विभाग ने मानसून से पहले नहरों की मरम्मत और साफ-सफाई का कार्य तेज कर दिया। मजदूर रेत से भरी बोरियों के जरिए नहर के कटावग्रस्त किनारों को मजबूत कर रहे हैं। जेई ए. के. सिंह ने बताया कि बरसात से पहले कमजोर हिस्सों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत की जा रही है, जिससे नहर सुरक्षित रहे और किसानों को लाभ मिल सके।