दुधि: म्योरपुर में 60 फीट का रावण होगा आकर्षण का केंद्र, तीन दिनों से चल रहा है निर्माण कार्य
म्योरपुर में विजयादशमी के पर्व को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। इस बार कस्बे में 60 फीट ऊंचे रावण का पुतला आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा। रावण के पुतले का निर्माण पिछले तीन दिनों से लगातार किया जा रहा है।रावण दहन को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है।