दतिया: ग्राम कामद में मामूली विवाद पर युवक के साथ 2 लोगों ने की मारपीट, उनाव पुलिस ने मामला दर्ज किया
Datia, Datia | Sep 23, 2024 उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम कामद में एक युवक के साथ 02 लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे युवक घायल हो गया। जिसको लेकर उनाव पुलिस ने 02 लोगों पर मामला दर्ज किया है। रविवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक सुभाष पुत्र नरेश कंजर के साथ मामूली विवाद पर आरोपी श्री अहिरवार और तिलक अहिरवार ने मारपीट कर दी।