फतुहा: नदी थाना पुलिस ने टेढ़ी पुल के पास से अगम कुआं से चोरी हुई बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया
Fatwah, Patna | Apr 27, 2026 नदी थाना पुलिस ने टेढीपुल के पास से अगमकुआँ से चोरी गई बाइक के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों युवक कच्ची दरगाह का रहने वाला छोटू कुमार व रोहित कुमार है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने यह स्वीकार किया है कि अगमकुआँ से यह बाइक चोरी कर लाया गया था। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।