सोहागपुर: जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में शिविर आयोजित, कलेक्टर ने छात्रा को दी ट्राइसाइकिल
जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में आयोजित शिविर के दौरान कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए छात्रा फातिमा बी की समस्या का त्वरित समाधान किया। ग्राम चंदनिया की रहने वाली फातिमा बी, जो कक्षा 6वीं में अध्ययनरत है, ने बताया कि उसके पास स्कूल आने-जाने का कोई साधन नहीं है। इस पर कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लिया।