कासगंज: थरा चीथरा गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए कासगंज भेजा
कोतवाली अमापुर क्षेत्र के गांव थरा चीथरा पर तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने 12 छात्रा खुशबु को टक्कर मारदी। जिससे इस हादसे में छात्रा की मौक़े पर मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मौक़े पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के किये कासगंज भेजा है। मृतक छात्रा ताली गांव की रहने वाली थी। वहीं छात्रा की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा है।ु