कोंच क्षेत्र के ग्राम देवगांव में सोमवार की दोपहर 3:30 बजे एसडीएम ज्योति सिंह ने गौशाला का औचक निरीक्षण किया, वही भारी अनियमितताएं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई है, गौशाला की जांच में साफ सफाई नही पाई गई और हराचारा नही था, पानी की नाद में गंदा पानी भरा हुआ पाया गया, चुनी चौकर नही था स्थिति खराब पाई, मौके पर 75 गाय मिली है, जिसको लेकर बीडीओ को पत्र लिखा है।