दावथ: दावथ बाजार एन एच 120 पर लगने वाले सड़क जाम से एसडीओ के पहल पर थोड़ी मिली है राहत।
Dawath, Rohtas | Mar 16, 2024 दावथ प्रखंड मुख्यालय के बाजार में एन एच 120 पर आये दिन घंटो लोग जाम में फंसे रहते। बिक्रमगंज एसडीओ के पहल पर अब थोड़ी राहत मिली है, जिससे बाजार के व्यवसायी सहित ग्रामीण व छोटी बड़ी वाहनों से आने जाने वाले लोगों को परेशानियों से आंशिक राहत मिली है।इसके पहले दावथ से दक्षीण कल्याणी मोड़ से आगे व उतरी किनारे बभनौल अड्डा तक ट्रकों की कतारें लगी रहती थी।