दावथ: दावथ ई किसान भवन में किसानों को दिया गया प्रशिक्षण।
Dawath, Rohtas | Mar 15, 2024 दावथ प्रखंड परिसर के ई किसान भवन में गुरूवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के सौजन्य से मिलेट्स (मोटे आनाज ), की खेती करने और उसके उपयोग हेतु किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। बीटीए आशुतोष कुमार ने प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रखंड में मोटे अनाज की खेती नहीं हो पा रही है,जबकि तीन चार दशक पूर्व इस क्षेत्र में मिलेट्स की खेती होती थी