लातेहार: प्रांतीय विषय प्रमुख-सह प्रमुख बैठक तथा प्रांतीय संकुल संयोजक कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक
सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर पथ लातेहार में आगामी 9 एवं 10 मई 2026 को प्रस्तावित प्रांतीय विषय प्रमुख-सह प्रमुख बैठक तथा प्रांतीय संकुल संयोजक एवं प्रमुख बैठक की तैयारी को लेकर शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार ने की। बैठक में विभाग प्रमुख द्वारा सभी विभागों की तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई l