सेंधवा: सेंधवा में MSP पर गेहूं की खरीदी शुरू, पहले दिन कम किसान पहुंचे
सेंधवा में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू हो गई है। किले के पीछे स्थित मंडी गोदाम में दोपहर 11 बजे खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। पंजीकृत किसान अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्र पहुंचने लगे हैं। पहले दिन केवल चार किसानों ने स्लॉट बुक कराया, जिनमें से दो किसानों ने करीब 30 क्विंटल से अधिक गेहूं बेचा। इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल।