खेरागढ़: खेरागढ़ बाईपास पर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टल गया
खेरागढ़ कस्बे के बाईपास मार्ग पर एक्सिस बैंक के सामने बुधवार सुबह करीब 9 बजे भूसे से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद लोगों ने परिवहन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए।