जखनिया: गाजीपुर में बन रहा हाईटेक मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल, डीएम अनुपम शुक्ला ने किया औचक निरीक्षण
गाजीपुर में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ी पहल तेज़ी से आगे बढ़ रही है। विकासखंड मनिहारी में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल का जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समयसीमा की विस्तार से समीक्षा...