दरभा: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रदेश सरकार पर लगाया किसानों को खाद की पूर्ति न करने का आरोप
Darbha, Bastar | Jun 7, 2026 पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बासमती और जवाफूल धान उत्पादन के सपने दिखा रही है, जबकि किसानों को सामान्य धान की खेती के लिए खाद तक नहीं मिल पा रही है। किसान सोसायटियों में भटकने को मजबूर हैं। पहले किसानों की बुनियादी जरूरतें पूरी की जाएं, फिर बड़े-बड़े दावे किए जाएं।