बिजनौर: बिजनौर में कोतवाली देहात क्षेत्र की कई महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए डीएम से की मुलाकात
Bijnor, Bijnor | Jun 18, 2026 बिजनौर में आज सामाजिक संगठन नागरिक सुरक्षा बल की पदाधिकारी अर्चना चौधरी के साथ गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे कई महिलाओं ने डीएम से मुलाकात की है। कोतवाली देहात की महिलाओं का आरोप है कि ब्लॉक लेवल का कोई भी अधिकारी पात्र होने के बावजूद भी उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिला पा रहा है। जबकि उनके घरों की हालत खस्ताहाल है।