नागौर: नागौर में हवाई पट्टी के पास 4 जुआरियों को पकड़ा, 55 हजार रुपए बरामद
Nagaur, Nagaur | Jul 1, 2024 नागौर सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने शहर के हवाई पट्टी के पीछे एक खेत में बने जुए के अड्डे पर दबिश दी। खुले में स्थित अड्डे पर जैसे ही पुलिस आती दिखी तो कई जुआरी मौके से भाग खड़े हुए। टीमों ने कार्रवाई करते हुए, मौके से चार जुआरियों को दबोचा है। पुलिस के अनुसार मुखबीर की सूचना पर थाने के हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल, व डीएसटी मौके पर पहुंची 55 हजार रूपए पकडे।