नागौर: बाराणी गांव के निकट दो कारों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में एक ही परिवार के पांच जने हुए घायल
Nagaur, Nagaur | Jun 30, 2024 नागौर के बाराणी गांव के निकट दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। वहीं हादसे में एक ही परिवार के पांच जने घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही नागौर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस 108 की मदद से नागौर जेएलएन अस्पताल लाया गया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जोधपुर रैफर किया गया।