नागौर: बाराणी गांव के पास सड़क हादसे में घायल दंपति ने जोधपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
Nagaur, Nagaur | Jul 1, 2024 नागौर के बाराणी गांव के निकट कल दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में घायल दंपति ने आज इलाज के दौरान जोधपुर में दम तोड दिया। जानकारी के अनुसार कल बाराणी गांव के निकट दो कारों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दंपति को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।जहां आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।