नागौर: गोगानाडा में एक युवक की टांके में डूबने से हुई मौत, मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस
Nagaur, Nagaur | Jun 30, 2024 नागौर के सदर थाना क्षेत्र के गोगानाडा में एक युवक की टांके में डूबने से मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागौर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि गोगानाडा निवासी जयकिशन मेघवाल के टांके में डूबने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटे।