बख्शी का तालाब: बस मनोनाधाम जा रहे यात्रियों से मारपीट, 10-12 घायल, दो की हालत गंभीर
लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र के बीबीपुर से बस मनोनाधाम जा रहे यात्रियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान करीब 10 से 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है।