चित्तौड़गढ़: रेलवे कॉलोनी के पास युवक को कार से कुचलने की अज्ञात लोगों ने की कोशिश, बच निकला तो लाठी डंडों से की पिटाई
रेलवे कॉलोनी के पास अज्ञात लोगों ने देर रात एक युवक को कार से कुचलने की कोशिश कीl युवक बच निकला तो डंडों से पिटाई कर भाग छूटे। आखिर वे लोग युवक को क्यों मारना चाहते थे, इसका पता नहीं चल पाया। फिलहाल उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। पुलिस हमलावरों का पता लगाने में जुटी है। हमले का शिकार 25 वर्षीय अंकुर पुत्र गोपाल लाल सैनी रात को कॉलोनी के बाहर घूमने निकला था।