भीलवाड़ा: शॉर्ट सर्किट के चलते मोटर्स और पाइप के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान, फायर कर्मियों ने बुझाई आग
सब्जी मंडी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भीषण गर्मी में दोपहर के समय मोटर्स और पाइप के एक गोदाम में अचानक आग लग गई। यह गोदाम साधना मंदिर स्कूल के निकट सकड़ी गली में स्थित है, जिससे राहत कार्य में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तंग रास्ते के बावजूद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।