मोतिहारी: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय व बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के बीच महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर
मोतिहारी महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ है। कार्यक्रम एमजीसीयू के प्रशासनिक भवन में आयोजित किया गया, जहां एमजीसीयू के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव और बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. डी.सी. राय ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।