मवाना: परीक्षितगढ़ में जगन्नाथ यात्रा के दौरान विद्युत पोल में अचानक गिरने से एक की मौत, 12 लोग हुए घायल, पुलिस मौके पर पहुंची
Mawana, Meerut | Jul 24, 2026 शुक्रवार को दोपहर 12:00 अचानक जगन्नाथ यात्रा के दौरान हुई बारिश के बाद विद्युत पोल व तारों में करंट उतर आया करंट के दौरान एक युवक की मौत हो गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में से लगभग 12 श्रद्धालु घायल हो गए जिन्हें अस्पताल मेंभर्ती कराया गया। वही इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।