खेरागढ़: आगरा-ग्वालियर हाईवे के सैंया क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रहे ग्रामीण की मौत
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर शनिवार देर रात सैंया थाना क्षेत्र के बीरई चौराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब नगला माहौर, थाना कागरौल निवासी वीरेंद्र सिंह आगरा से बस से उतरकर अपने गांव जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी सैंया की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भी