बस्ती के टेमा चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर एक बोलेरो में अचानक भीषण आग लग गई। वाहन में सवार सभी लोग खलीलाबाद के निवासी थे और एक शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से बस्ती सदर अस्पताल भेजा गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन वाहन पूरी तरह जल गया। मनोज नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है,