पुरखास में हाजियों का भव्य इस्तक़बाल, 'असहाबे मिल्लत अवार्ड' से हुए सम्मानित
कौशाम्बी। विकासखंड नेवादा के ग्राम पुरखास स्थित मदरसा जामे हबीबिया असरारिया में रविवार को तहरीके अहले सुन्नत की जानिब से हज से लौटे हाजियों के सम्मान में भव्य इस्तक़बालिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सज्जादा नशीन हज़रत सैयद अनवर उल्लाह शाह (सफ़ी मियां) की सरपरस्ती एवं मदरसा प्रबंधक सैयद मोहम्मद जिसान की निगरानी में संपन्न हुआ। समारोह देर शाम तक चलता रहा, जिसमें प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर एवं प्रतापगढ़ जनपदों से आए हाजियों का पूरे अकीदत और एहतराम के साथ स्वागत किया गया।
समारोह में हाजियों का फूल-मालाओं से इस्तक़बाल कर उन्हें 'असहाबे मिल्लत अवार्ड' से नवाज़ा गया। साथ ही उनके हज मुकम्मल कर सकुशल वतन लौटने पर मुबारकबाद दी गई और मुल्क की अमन-ओ-सलामती, भाईचारे और खुशहाली के लिए की गई दुआओं की सराहना की गई।
इस अवसर पर नवजीवन हॉस्पिटल के डायरेक्टर �