होशंगाबाद नगर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिले में अधिक दाम पर बिक रही शराब और कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्टर SP से कार्रवाई की मांग की
नर्मदापुरम मे शराब दुकानों से MRP से अधिक दाम मे बेची जा रही शराब के खिलाफ गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवकात पांडे खुलकर सामने आ गए है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइसेंसी खुलेआम आबकारी नीति के नियमों का उल्लंघन कर रहे। आबकारी अधिकारी कार्रवाई कर रहे। एक माह में 8 ओवर चार्ज के केस बनाएं, पर वो आंकड़े ठेकेदारों की मनमानी के सामने औपचारिक है