जांजगीर: जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत रोकने के लिए कलेक्टर ने कंज्यूमर पंप संचालकों को दिए सख्त निर्देश
जांजगीर चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिले में पेट्रोल और डीजल की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने को लेकर कंज्यूमर पंप संचालकों, उद्योगों और आयल कंपनियों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में कलेक्टर ने औद्योगिक और वाणिज्यिक उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे पेट्रोल और डीजल की खरीदी सीधे आयल कंपनियों से करें।