कुचामन सिटी: सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में छाया मातम
डीडवाना-कुचामन जिले के खुनखुना थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल युवक की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान लोरौली कलां निवासी 29 वर्षीय पुखराज सेन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, डाब गांव के पास उनकी बाइक और कैंपर गाड़ी में टक्कर हो गई थी। गंभीर हालत में उन्हें डीडवाना अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई ।