बिहार: बड़ारा पंचायत में कचरा उठाव के दौरान जहरीले सांप के डसने से महिला सफाईकर्मी की हुई मौत
Bihar, Nalanda | Jun 30, 2026 नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ारा पंचायत में कचरा उठाव के दौरान जहरीले सांप के डसने से एक महिला सफाईकर्मी की सोमवार की रात्रि 10:30 बजे के करीब मौत हो गई। मृतका की पहचान बड़ारा निवासी 47 वर्षीय पूजा देवी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, पूजा देवी बड़ारा पंचायत में स्वच्छता अभियान के तहत कचरा प्रबंधन का कार्य करती थीं। उनके पति राजेश कुमार राम ने बताया