बीकानेर: सर्वोदय बस्ती में पेयजल संकट को लेकर नया शहर टंकी पर हुआ प्रदर्शन
बीकानेर की सर्वोदय बस्ती में पिछले डेढ़ महीने से जारी पेयजल संकट को लेकर बुधवार को मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग नया शहर टंकी और न्यू मास्टर पंप हाउस पर धरने पर बैठ गए। लोगों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत और आग्रह के बावजूद जलदाय विभाग सुनवाई नहीं कर रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रात को मात्र दो मिनट पानी छोड़कर सप्लाई बंद कर