जगदलपुर: बस्तर चैम्बर ऑफ कॉमर्स भवन में सुरुज सम्मान समारोह 2025 का आयोजन
बस्तर चैम्बर ऑफ कॉमर्स भवन जगदलपुर में गुरुवार शाम 4 बजे से 6 बजे तक सुरूज ट्रस्ट द्वारा सुरूज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । यह तीसरा वर्ष है जब अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला भरथरी गायिका स्व. सुरूज बाई खांडे की जयंती के अवसर पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।