पुपरी: पुपरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक व कर्मी की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित
पुपरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में गुरुवार को 2 बजे दिन में चिकित्सक व कर्मी की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कफील अख्तर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा और सुदृढ करने का निर्णय लिया गया। वहीं ओपीडी व इमरजेंसी, दवा काउंटर, सहित अन्य व्यवस्था में चिकित्सक व कर्मी को समय से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया।