फरीदाबाद: फरीदाबाद के हार्डवेयर चौक पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में बीके अस्पताल से दिल्ली किया गया रेफर
फरीदाबाद के हार्डवेयर चौक पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी जिसके चलते उसे काफी गंभीर चोटें आई।इस घटना में बाइक सवार को काफी गंभीर चोटें आई जिसे बीके अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन युवक की हालत काफी गंभीर थी जिसके चलते उसे बीके अस्पताल से प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।