फरीदाबाद: सेक्टर 37 मे घी व्यापारी व उसके पांच परिजनों ने हाथ की काटी नस, परिवार के मुखिया की हुई मौत
सेक्टर 37 में एक व्यापारी व उसके परिवार के 5 अन्य सदस्यों ने सुसाइड के लिए अपने हाथ की नसें काट ली। इससे उनका खून बह गया। रात को ही सभी 6 जनों, जिनमें दो महिलाएं हैं, को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां पर बुजुर्ग व्यापारी श्याम गोयल (70) की मौत हो गई। अन्य पांच का अभी इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।