फरीदाबाद: सेक्टर 12 स्थित मॉल के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व अन्य सामान किया गया चोरी
सेक्टर-12 स्थित एक मॉल के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर किसी ने लैपटॉप सहित अन्य सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर सेंट्रल थाने की पुलिस जांच में जुटी है। पीड़ित हिमांशु ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पलवल के रहने वाले हैं। साथ ही एक निजी कंपनी में काम करते हैं। कल को शाम के समय वह सेक्टर-12 स्थित एक मॉल में पहुंचे थे।