मंझनपुर: गुवारा तैयबपुर में नाली की सफाई बनी जंग का मैदान, महिला पर ईंट-डंडों से हमला, बचाने आई बेटी भी बुरी तरह पिटी
करारी थाना क्षेत्र के गुवारा तैयबपुर में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दरवाजे पर नाली साफ कर रही महिला पर पड़ोसियों ने ईंट-डंडों से हमला कर दिया। मां को बचाने पहुंची बेटी को भी हमलावरों ने बेरहमी से पीट दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।