फतुहा: 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी किशोर को पुलिस ने जुवेनाइल कोर्ट भेजा
Fatwah, Patna | Apr 25, 2026 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी किशोर को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने बच्ची के पिता के बयान पर आरोपीय किशोर के विरुद्ध केस दर्ज किया है। बच्ची का मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं आया है। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं को देखते हुए पुलिस ने आगे की कार्रवाई में जुटी है। बच्ची का न्यायालय में व्यान दर्ज होना है।