मैहर: मैहर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई, DM ने 114 आवेदकों की सुनवाई कर निराकरण के दिए निर्देश
मैहर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार मैहर में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 114 आवेदनों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी समस्याओं का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने का अपनी ओर से दिया निर्देश।