जांजगीर: ग्राम कंडरा में युवक ने किया जहर का सेवन, जिला अस्पताल में हुई मौत, आत्महत्या का कारण अज्ञात
आज शनिवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार, ग्राम कंडरा निवासी 33 वर्षीय युवक सत्यनारायण कश्यप ने जहर का सेवन किया। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर लेकर पहुंचे , जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है। अस्पताल चौकी में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।युवक ने यह कदम किस कारण से उठाया है हालांकि कारण अज्ञात है