दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल-रेस्टोरेंट में बुधवार को भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस अग्निकांड में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कई घायल लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा घंटों तक राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
AkतकNews Digital
डिस्क्लेमर: यह खबर प्रारंभिक मीडिया रिपोर्टों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी पर आधारित है। जांच और प्रशासनिक अपडेट के अनुसार मृतकों एवं घायलों की संख्या में बदलाव संभव है।
#delhiagnikand #malviyanagar #delhinews #latestnews #latestupdate