Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
image
image
image

मंत्री राजेश नागर ने की सिटी प्रेस क्लब (रजि.) फरीदाबाद के 26 पत्रकारों को स्कूटी वितरित 👉FIA सभागार में आयोजित क्लब के द्वितीय स्कूटी वितरण समारोह में शामिल हुए मनसा ग्रुप के चेयरमैन नरेश मलिक A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली और फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान राज भाटिया भी हुए शामिल फरीदाबाद । हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने रविवार सिटी प्रेस क्लब (रजि.) फरीदाबाद के 26 पत्रकारों को स्कूटी वितरित की। फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआईए) के सभागार में आयोजित समारोह में सिटी प्रेस क्लब (रजि.) फरीदाबाद का पत्रकारों को यह दूसरा स्कूटी वितरण समारोह था। इससे पहले क्लब अपने 18 पत्रकारों को स्कूटी दे चुका है । इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली और फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान राज भाटिया और फरीदाबाद आधारित जानी-मानी रियल एस्टेट डेवलपर्स कंपनी मनसा के चेयरमैन नरेश मलिक विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल रहे । क्लब ने कार्यक्रम में जहां मुख्य अतिथि राजेश नागर को सम्मानित किया वहीं क्लब की ओर से मनसा ग्रुप के चेयरमैन नरेश मलिक और एफआईए के प्रधान राज भाटिया को क्लब की मानद सदस्तया भी ग्रहण कराई। मंत्री राजेश नागर के मीडिया सलाहकार व वरिष्ठ पत्रकार राजेश नागर को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि सिटी प्रेस क्लब (रजि.) फरीदाबाद ने हमेशा पत्रकार हितों की रक्षा की है। पत्रकारों के हित के साथ-साथ क्लब ने समाजसेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं । इसके लिए उन्हें गौरव की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों से उनके राजनीति में आने से पहले के प्रगाढ़ संबंध हैं। श्री नागर ने कहा कि क्लब ने पत्रकारों को इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान कर पर्यारण संरक्षण के क्षेत्र में भी अपनी प्रेरणादायक भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें खुशी है कि सिटी प्रेस क्लब के पत्रकार पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में समाज के प्रति अपना प्रेरणा दायित्व निभाते हैं। एफआई के प्रधान राज भाटिया ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। इनकी सुविधाएं बढ़ती हैं तो इसका प्रत्यक्ष लाभ समाज के सभी वर्गों को मिलेगा। स्कूटी वितरण के बाद मंत्री राजेश नागर सहित अतिथियों ने एफआईए परिसर में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में प्रधान बिजेंद्र बंसल ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। कार्यकारी प्रधान नवीन धमीजा ने सभी का आभार व्यक्ति किया। क्लब के महासचिव राजेश शर्मा ने मंच संचालन किया। क्लब के संरक्षक उत्तम राज, राकेश चौरसिया, महेंद्र ढुल, कोषाध्यक्ष मनोज मंडल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील भाटिया, पीएस माटा, उपाध्यक्ष दीपक गौतम,धीरेंद्र राजपूत, अनिल अरोड़ा, शकुन रघुवंशी, संयुक्त सचिव कुलजिंद्र रजनीकर, ओमप्रकाश पांचाल ने आगंतुक अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर व बुक्के देकर स्वागत किया। क्लब के लगभग सभी सदस्य इस मौके मौजूद रहे और उन्होंने भी मंत्री राजेश नागर सहित अन्य अतिथियों का अभिनंदन किया।

Faridabad, Faridabad | Jul 19, 2026

MORE NEWS

ओल्ड फरीदाबाद के एसीपी कैलाश चंद्र का समाजसेवी अशोक रखेजा ने किया स्वागत

फरीदाबाद A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ ओल्ड फरीदाबाद जोन में हाल ही में नियुक्त हुए एसीपी कैलाश चंद्र से आज सेक्टर-19 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक रखेजा ने अपनी टीम के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने एसीपी कैलाश चंद्र का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। अशोक रखेजा ने कहा कि पुलिस और आम नागरिकों के बेहतर समन्वय से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सकती है। वहीं एसीपी कैलाश चंद्र ने भी नागरिकों के सहयोग से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सुखवारिया, नीरज मनोचा तथा अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने एसीपी कैलाश चंद्र को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास और सामाजिक सहयोग के लिए मिलकर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

ओल्ड फरीदाबाद के एसीपी कैलाश चंद्र का समाजसेवी अशोक रखेजा ने किया स्वागत फरीदाबाद A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ ओल्ड फरीदाबाद जोन में हाल ही में नियुक्त हुए एसीपी कैलाश चंद्र से आज सेक्टर-19 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक रखेजा ने अपनी टीम के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने एसीपी कैलाश चंद्र का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। मुलाकात के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। अशोक रखेजा ने कहा कि पुलिस और आम नागरिकों के बेहतर समन्वय से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सकती है। वहीं एसीपी कैलाश चंद्र ने भी नागरिकों के सहयोग से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सुखवारिया, नीरज मनोचा तथा अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने एसीपी कैलाश चंद्र को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास और सामाजिक सहयोग के लिए मिलकर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

Faridabad, Faridabad | Jul 20, 2026

ये 4 आसान आदतें आपकी नींद को बना सकती हैं बेहतर - 

Dr. Biswaroop Roy Chowdhury

ये 4 आसान आदतें आपकी नींद को बना सकती हैं बेहतर - Dr. Biswaroop Roy Chowdhury

Faridabad, Faridabad | Jul 20, 2026

सिर्फ 15 मिनट में 30 मैजिक स्क्वेयर!

केरल के कोल्लम की मात्र 8 वर्षीय ईशानी जयेश ने अपनी अद्भुत गणितीय प्रतिभा का परिचय देते हुए 0 से 99 तक की यादृच्छिक (रैंडम) संख्याओं का उपयोग कर 5×5 के 30 अलग-अलग मैजिक स्क्वेयर केवल 15 मिनट में हल कर दिखाए।

वीमैट (VMAT) अकादमी, बेंगलुरु के मार्गदर्शन में हासिल की गई इस शानदार उपलब्धि ने ईशानी को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान दिलाया।

#IndiaBookOfRecords #EeshaniJayesh #MagicSquare #MathGenius #YoungAchiever #RecordHolder #IBR

सिर्फ 15 मिनट में 30 मैजिक स्क्वेयर! केरल के कोल्लम की मात्र 8 वर्षीय ईशानी जयेश ने अपनी अद्भुत गणितीय प्रतिभा का परिचय देते हुए 0 से 99 तक की यादृच्छिक (रैंडम) संख्याओं का उपयोग कर 5×5 के 30 अलग-अलग मैजिक स्क्वेयर केवल 15 मिनट में हल कर दिखाए। वीमैट (VMAT) अकादमी, बेंगलुरु के मार्गदर्शन में हासिल की गई इस शानदार उपलब्धि ने ईशानी को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान दिलाया। #IndiaBookOfRecords #EeshaniJayesh #MagicSquare #MathGenius #YoungAchiever #RecordHolder #IBR

Faridabad, Faridabad | Jul 20, 2026

मंत्री राजेश नागर ने की सिटी प्रेस क्लब (रजि.) फरीदाबाद के 26 पत्रकारों को स्कूटी वितरित 👉FIA सभागार में आयोजित क्लब के द्वितीय स्कूटी वितरण समारोह में शामिल हुए मनसा ग्रुप के चेयरमैन नरेश मलिक A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली और फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान राज भाटिया भी हुए शामिल फरीदाबाद । हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने रविवार सिटी प्रेस क्लब (रजि.) फरीदाबाद के 26 पत्रकारों को स्कूटी वितरित की। फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआईए) के सभागार में आयोजित समारोह में सिटी प्रेस क्लब (रजि.) फरीदाबाद का पत्रकारों को यह दूसरा स्कूटी वितरण समारोह था। इससे पहले क्लब अपने 18 पत्रकारों को स्कूटी दे चुका है । इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली और फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान राज भाटिया और फरीदाबाद आधारित जानी-मानी रियल एस्टेट डेवलपर्स कंपनी मनसा के चेयरमैन नरेश मलिक विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल रहे । क्लब ने कार्यक्रम में जहां मुख्य अतिथि राजेश नागर को सम्मानित किया वहीं क्लब की ओर से मनसा ग्रुप के चेयरमैन नरेश मलिक और एफआईए के प्रधान राज भाटिया को क्लब की मानद सदस्तया भी ग्रहण कराई। मंत्री राजेश नागर के मीडिया सलाहकार व वरिष्ठ पत्रकार राजेश नागर को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि सिटी प्रेस क्लब (रजि.) फरीदाबाद ने हमेशा पत्रकार हितों की रक्षा की है। पत्रकारों के हित के साथ-साथ क्लब ने समाजसेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं । इसके लिए उन्हें गौरव की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों से उनके राजनीति में आने से पहले के प्रगाढ़ संबंध हैं। श्री नागर ने कहा कि क्लब ने पत्रकारों को इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान कर पर्यारण संरक्षण के क्षेत्र में भी अपनी प्रेरणादायक भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें खुशी है कि सिटी प्रेस क्लब के पत्रकार पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में समाज के प्रति अपना प्रेरणा दायित्व निभाते हैं। एफआई के प्रधान राज भाटिया ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। इनकी सुविधाएं बढ़ती हैं तो इसका प्रत्यक्ष लाभ समाज के सभी वर्गों को मिलेगा। स्कूटी वितरण के बाद मंत्री राजेश नागर सहित अतिथियों ने एफआईए परिसर में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में प्रधान बिजेंद्र बंसल ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। कार्यकारी प्रधान नवीन धमीजा ने सभी का आभार व्यक्ति किया। क्लब के महासचिव राजेश शर्मा ने मंच संचालन किया। क्लब के संरक्षक उत्तम राज, राकेश चौरसिया, महेंद्र ढुल, कोषाध्यक्ष मनोज मंडल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील भाटिया, पीएस माटा, उपाध्यक्ष दीपक गौतम,धीरेंद्र राजपूत, अनिल अरोड़ा, शकुन रघुवंशी, संयुक्त सचिव कुलजिंद्र रजनीकर, ओमप्रकाश पांचाल ने आगंतुक अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर व बुक्के देकर स्वागत किया। क्लब के लगभग सभी सदस्य इस मौके मौजूद रहे और उन्होंने भी मंत्री राजेश नागर सहित अन्य अतिथियों का अभिनंदन किया। - Faridabad News