*गांधी जयंती पर महात्मा गांधी मंदिर में माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान के साथ याद की गई ऐतिहासिक धरोहर*
भिट्ठामोड़, सीतामढ़ी। गांधी जयंती के अवसर पर श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी पंचायत स्थित महात्मा गांधी मंदिर में ग्रामीणों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास स्वच्छता कर्मियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।
ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत में स्थित यह महात्मा गांधी मंदिर क्षेत्र की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है। इसका निर्माण पूर्व मुखिया एवं बाद में एमएलसी रहे स्वर्गीय ललितेश्वर झा द्वारा 2 अक्टूबर 1961 को कराया गया था।
मंदिर के निर्माण के दशकों बाद भी इसकी देखरेख और रखरखाव निरंतर किया जा रहा है। स्वर्गीय ललितेश्वर झा के सुपुत्र एवं वरिष्ठ पत्रकार विकास कुमार झा द्वारा मंदिर की डेंटिंग-पेंटिंग एवं अन्य आवश्यक रखरखाव कराया जाता रहा है। यही वजह है कि वर्षों पुराना यह मंदिर आज भी काफी व्यवस्थित और आकर्षक नजर आता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल एक मंदिर की देखभाल नहीं, बल्कि अपने पिता की सोच, उनकी स्मृति और उनके द्वारा छोड़ी गई धरोहर को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ाने का उदाहरण है
Sursand, Sitamarhi | Oct 2, 2026