सिसई: लोहंजारा गांव में 2 दिन से लापता महिला के मिली लाश, भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए
Sisai, Gumla | Jun 22, 2024 पुसो थाना क्षेत्र के लोहंजारा गांव में एक कुएं से दो दिनों से लापता महिला की लाश मिली है। इस बारे में पुसो थाना प्रभारी प्रकाश तिर्की ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि पूसो थाना क्षेत्र के लोहंजारा गांव में 19 वर्षीय सुमति कुमारी पति शंकर साहू नामक महिला 2 दिन पहले अपने ससुराल आईटी। उसी रात से वह गायब थी। शनिवार सुबह में पास के कुएं में उसके लाश मिली।