सिसई: थाना रोड स्थित सरना स्थल में परंपरागत ग्राम सभा सिसई की बैठक कर कार्यकारिणी समिति का हुआ गठन
Sisai, Gumla | Jun 21, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के थाना रोड स्थित कला एवं संस्कृति भवन के पास सरना स्थल में शुक्रवार को परंपरागत ग्राम सभा सिसई की बैठक पहान मनोरंजन भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई। इसके बाद ग्राम सभा की कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। बैठक में ग्राम सभा के पहान पुजार समेत सभी महत्वपूर्ण पदों एवं सदस्यों का चयन किया गया।