सिसई: पुसो साहू टोला में बिजली के तार के संपर्क में आने से गाय की हुई मौत, ग्रामीण ने की मुआवजे की मांग
Sisai, Gumla | Jun 21, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के साहू टोला में बिजली के ट्रांसफार्मर के साथ लगे हुए अर्थिंग के तार से एक गाय घास चरते समय संपर्क में आ गई।जिससे उसे बिजली का झटका लगा और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गाय गांव के ही ग्रामीण लूथरा साहू की थी। गाय के मरने से ग्रामीण के लगभग₹35000 रुपए का नुकसान हो गया है। उसने विभाग से मुआवजे की मांग की है।