सिसई: डबना पानी में विधायक की पहल से लगा ट्रांसफार्मर,समाजसेवियों ने फीता काटकर किया उद्घाटन
Sisai, Gumla | Jun 20, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के दमना पानी गांव में काफी लंबे समय से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव के लोग बिजली की सुविधा से वंचित थे। ऐसे में समाजसेवी सोमेश उरांव और अनिल उरांव ने पहल की।जिसके बाद विधायक जिगा सुसारन हॉरो की मदद से वहां ट्रांसफार्मर लगाया गया।गांव के पहान-पूजार ने विधि विधान से पूजा पाठ करवाया तथा समाजसेवी सोमेश उरांव ने फीता काटकर उद्घाटन किया।