कानपुर: सपा प्रमुख आज शहर में निजी कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज कानपुर आएंगे। विधायक अमिताभ बाजपेई ने शुक्रवार सुबह 9बजे बताया वह जिलाध्यक्ष फजल महमूद के बेटे और बहू को आशीर्वाद देंगे।तकरीबन आधे घंटे के बाद वो लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति भी रहेगी।आगमन को लेकर समाजवादी पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।